फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Volunteers collected seven quintals of garbage from the banks of the Ganges

गंगा तट पर सफाई अभियान चलाकर एकत्रित किया सात क्विंटल कचरा

Mon, 03 Jan 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Volunteers collected seven quintals of garbage from the banks of the Ganges
उत्तरकाशी में आजादी के अमृत महोत्स्व में गंगा उत्सव के दौरान गंगा तट पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : UTTER KASHI
उत्तरकाशी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में गंगा उत्सव मनाया गया। स्वयंसेवियों ने गंगा तट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान करीब सात क्विंटल कूड़ा व प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कीर्ति इंटर कॉलेज के प्रांगण में गंगा विचार मंच, जिला गंगा समिति व जिला प्रशासन तथा स्वजल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गंगा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र बिष्ट ने नामामि गंगे की ओर से कीर्ति व बालिका इंटर कॉलेज के एनसीसी व एनएसएस के 200 छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट, कैप, बैज व बैग वितरित किए गए। साथ ही आईटीबीपी के 50 जवानों को नामामि गंगे की टोपियां भेंट की गई। डीएम मयूर दीक्षित ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर स्वजल के पर्यावरण कार्यकर्ता प्रताप मटूड़ा, सीईओ बीपी सेमल्टी, मंच के जिला संयोजक जयप्रकाश भट्ट, गजेंद्र बिष्ट, गंगा प्रहरी प्रखर बिष्ट, साहिल, अक्षित, नरेश रावत, प्रधानाचार्य बीएस राणा, उत्तम पंवार, कुसुम राणा, डा.मधु बहुगुणा, लोकेंद्र परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed