फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vishwanath Seva Mandal will provide food to home isolates

होम आइसोलेट मरीजों को भोजन देगा विश्वनाथ सेवा मंडल

Sat, 24 Apr 2021 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Vishwanath Seva Mandal will provide food to home isolates
होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित और उनके परिजनों को भोजन की दिक्कत न हो, इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ सेवा मंडल ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सेवा मंडल ने जिला मुख्यालय स्तर पर 13 इलाकों में मोबाइल नंबर जारी किए हैं। जिन पर संपर्क करने वालों को सेवा मंडल उनके घर-द्वार तक पहुंचकर निशुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने बताया कि कोरोना महामारी के इस कठिन समय में होम आइसोलेट कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें भोजन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों को दिन और रात दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराने के लिए यह पहल शुरू की गई है। इसके लिए लिए सेवा मंडल के 40 सेवादारों की टीम को लगाया गया है। जिनके मोबाइल नंबर 24 घंटे ऑन रहेंगे और भोजन के लिए फोन करने वाले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति या उनके परिजनों को भोजन मुहैया कराया जाएगा। इसका दायरा बढ़ाते हुए मातली व गणेशपुर आदि क्षेत्रों के साथ पूरे जनपद में भी सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि भोजन गंगोरी स्थित होटल की रसोई में तैयार किया जाएगा। सेवा मंडल से जुड़े कमल कुमार ने बताया कि सेवा मंडल ने कोरोना काल में पिछले साल भी पुलिस कर्मियों व अपने घर लौटे रहे प्रवासियों की सेवा की थी।
विज्ञापन

ये हैं नंबर-
गंगोरी व तेखला-9461715851, 9411312969, लक्षेश्वर, उजेली, गुफियारा-9917477718, 9548580896,8126264106, भटवाड़ी रोड, बाड़ाहाट, कलक्ट्रेट-9557187880, 98977354200, तिलोथ-9690939291,9411338827, मुख्य बाजार व बस अड्डा-97566416516, 7088771666, 9997363633, जोशियाड़ा-9557197894, 9760361989 तथा ज्ञानसू-8755348496, 7455811508
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed