फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers stood firm for basic facilities, voting started in the afternoon

Uttarkashi News: मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीण डटे, दोपहर बाद शुरू हुआ मतदान

Fri, 19 Apr 2024 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 19 Apr 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers stood firm for basic facilities, voting started in the afternoon
कई जगह मात्र पोलिंग पार्टियों में गए कर्मचारियों के ही पड़े वोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी/नौगांव/पुरोला। लोकसभा चुनाव के तहत मतदान करवाने गई पोलिंग पार्टियों को कई गांवों में विरोध झेलना पड़ा। जिस कारण पुरोला और गंगोत्री विधानसभा के कई गावों में दोपहर बाद मतदान शुरू हुआ। वहीं कई स्थानों पर मात्र पोलिंग पार्टियों में गए कर्मचारियों के मतदान ही हो पाए।

लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान सड़क, संचार और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण कई केंद्रों पर ग्रामीणों ने मतदान करने से मना कर दिया। मतदान करवाने गए अधिकारियों और कर्मचारियों के समझाने पर कई गावों में दोपहर बाद मतदान शुरू हुआ। विरोध करने वालों में अधिकांश गांव वह थे जहां सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। खबर लिखे जाने तक गंगोत्री विधानसभा के सेकू गांव में 11 और स्याबा में 10 लोगों ने ही मतदान किया। वहीं पुरोला विधानसभा के बलाड़ी में तीन, खांसी-दूणी में 6 और सरणाचक में 9 सहित देवती में तीन वोट पड़े थे। इसमें से अधिकांश मतदान पोलिंग पार्टी सहित सरकारी कर्मचारियों के हैं। वहीं पुरोला विधानसभा के लिवाड़ी, कासला, राला, खन्ना, खनेड़ा, कलाप और गंगोत्री विधानसभा के डांग और पोखरी गांव में भी दोपहर बाद प्रशासनिक अमले के समझाने के बाद मतदान शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed