{"_id":"6622a0a1ed0dc313b50abf98","slug":"villagers-stood-firm-for-basic-facilities-voting-started-in-the-afternoon-uttarkashi-news-c-5-1-drn1020-395388-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीण डटे, दोपहर बाद शुरू हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीण डटे, दोपहर बाद शुरू हुआ मतदान
Fri, 19 Apr 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के तहत मतदान करवाने गई पोलिंग पार्टियों को कई गांवों में विरोध झेलना पड़ा। जिस कारण पुरोला और गंगोत्री विधानसभा के कई गावों में दोपहर बाद मतदान शुरू हुआ। वहीं कई स्थानों पर मात्र पोलिंग पार्टियों में गए कर्मचारियों के मतदान ही हो पाए।
लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान सड़क, संचार और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण कई केंद्रों पर ग्रामीणों ने मतदान करने से मना कर दिया। मतदान करवाने गए अधिकारियों और कर्मचारियों के समझाने पर कई गावों में दोपहर बाद मतदान शुरू हुआ। विरोध करने वालों में अधिकांश गांव वह थे जहां सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। खबर लिखे जाने तक गंगोत्री विधानसभा के सेकू गांव में 11 और स्याबा में 10 लोगों ने ही मतदान किया। वहीं पुरोला विधानसभा के बलाड़ी में तीन, खांसी-दूणी में 6 और सरणाचक में 9 सहित देवती में तीन वोट पड़े थे। इसमें से अधिकांश मतदान पोलिंग पार्टी सहित सरकारी कर्मचारियों के हैं। वहीं पुरोला विधानसभा के लिवाड़ी, कासला, राला, खन्ना, खनेड़ा, कलाप और गंगोत्री विधानसभा के डांग और पोखरी गांव में भी दोपहर बाद प्रशासनिक अमले के समझाने के बाद मतदान शुरू हो पाया।