{"_id":"5e2f14fc8ebc3e7d5c425b41","slug":"villagers-siege-sdm-demonstrate-utter-kashi-news-drn334112494","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया एसडीएम का घेराव, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया एसडीएम का घेराव, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत मेले को लेकर पुरोला में चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। एसडीएम की ओर से मेले की अनुमति निरस्त करने और कुछ लोगों द्वारा मेले में पहुंचे व्यापारियों के साथ गाली गलौज के विरोध में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तहसील पर प्रदर्शन कर एसडीएम का घेराव किया। एसडीएम ने मंगलवार को दोबारा बैठक कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिस पर लोग शांत हुए।
कुछ वर्षों से पुरोला मिनी स्टेडियम में वसंत मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी नगर पंचायत ने मेले की तैयारी की, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते एसडीएम ने मेले की अनुमति निरस्त कर दी। इसके बाद बीते 25 जनवरी को नगर पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई विभिन्न संगठनों की बैठक में मेला करने का निर्णय लिया गया। इस बीच कुछ लोगों ने बाहरी व्यापारियों के साथ गाली गलौज कर उन्हें धमकाने, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने व मेला स्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट के आरोप में लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया।
तहसील में एसडीएम के न होने पर आंदोलनकारी उन्हें मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। एसडीएम के पहुंचने पर आंदोलनकारियों ने उनका घेराव कर नारेबाजी की। एसडीएम सोहन सिंह ने कहा कि मंगलवार को दोबारा नगर पंचायत में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मेले के संबंध में निर्णय लेने का आश्वासन दिया। साथ ही मेला आयोजकों के साथ गाली गलौज एवं धमकाने के मामले में राजस्व उपनिरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने के आदेश देते हुए जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए। प्रदर्शनकारियों में नगर पंचायत अध्यक्ष हरि मोहन नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अरविंद पंवार, रेखा नौटियाल, मीना सेमवाल, मोहब्बत सिंह, बलदेव असवाल, गोविंद पंवार, दौलतराम बडोनी, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष नेगी, प्रमोद रावत, दिनेश चौहान, बिहारी लाल शाह सहित कई शामिल थे।