फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers received treatment in ITBP health camp

आईटीबीपी के स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला उपचार

Sat, 12 Dec 2020 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers received treatment in ITBP health camp
धराली में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करते आईटीबीपी के चिकित्सक। - फोटो : UTTER KASHI
आईटीबीपी 35वीं वाहिनी महिडांडा की ओर से उपला टकनौर के गांवों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। ग्रामीणों का उपचार करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

आईटीबीपी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीमांत गांवों में जनहित के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में 35वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी अशोक बिष्ट के नेतृत्व में बीते दिनों उपला टकनौर क्षेत्र के गांवों में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए गए। धराली, बगोरी, मुखबा और झाला गांव में लगाए गए इन कैंपों में आईटीबीपी की मेडिकल टीम ने पांच सौ से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। इस दौरान आईटीबीपी के चिकित्सा अधिकारी डा.राजू भुक्या ने ग्रामीणों को सर्दियों में होने वाली विभिन्न बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और उपचार के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपनिरीक्षक फार्मासिस्ट गणेश सिंह व मेडिक्स मनोज जाइल एवं रविंदर सिंह ने ग्रामीणों को दवाएं वितरित की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed