फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers expressed anger over non-construction of road

Uttarkashi News: 16 साल में नहीं बन पाई डेढ़ किमी सड़क

Sat, 26 Nov 2022 08:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger over non-construction of road
गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में स्वीकृत जखोल धारा डेढ़ किमी सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बैठक कर जल्द कार्यवाही शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकासखंड मोरी के गोविंद वन्य जीव विहार के धारा गांव के लिए साल 2006 में जखोल से धारा डेढ़ किमी मोटरमार्ग की स्वीकृति राज्य सेक्टर से हुई थी। धारा गांव की प्रधान जयवीरी देवी का कहना है कि लोनिवि की लापरवाही के कारण सड़क नहीं बनी। ग्रामीण कई बार लोनिवि के अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

सड़क का 120 मीटर भाग गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में है लेकिन लोनिवि द्वारा अभी तक भूमि स्थानांतरित संबंधित पत्रावली तैयार नहीं की गई है। ग्रामीणों की बैठक में रणदेव पंवार, टीका पंवार, विजय सिंह, कृपाल सिंह, प्रवीन पंवार, कर्म सिंह और त्रेपन सिंह पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का एलाइनमेंट पास हो गया है। गोविंद वन्य जीव विहार और लोनिवि द्वारा सयुंक्त सर्वेक्षण भी किया जा चुका है। अब भूमि स्थानांतरण की कार्रवाई की जा रही है। - रविंद्र चौहान, जई लोनिवि पुरोला।

लोनिवि की ओर से अभी तक इस सड़क की डीपीआर ऑनलाइन नहीं की गई है। ऑनलाइन होने और नोडल की संस्तुति के बाद ही गोविन्द वन्य जीव विहार की ओर से भूमि स्थानांतरण की कार्रवाई की जाएगी। - डीपी बलूनी, उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार पुरोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed