फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villager injured in bear attack

भालू के हमले में ग्रामीण घायल

Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Villager injured in bear attack
भटवाड़ी ब्लाक के सारी गांव के पास भालू के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई।
विज्ञापन

मुखेम रेंज के वन दरोगा भगवती प्रसाद उनियाल ने बताया कि सारी गांव निवासी बचन सिंह राणा (65) शुक्रवार सुबह गांव के पास जंगल में मवेशियों के लिए घास काट रहा था। इस दौरान अचानक झाड़ियों में घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। पास मौजूद लोगों की ओर से शोर करने पर भालू भाग गया। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। वन विभाग ने भालू के हमले में घायल व्यक्ति को फौरी सहायता के तौर पर पांच हजार रुपये मुहैया कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed