{"_id":"61cc81179d5eac7c3435a3f6","slug":"vehicles-will-not-run-in-high-altitude-areas-after-eight-o-clock-tonight-utter-kashi-news-drn4001845155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज से रात आठ बजे बाद नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज से रात आठ बजे बाद नहीं चलेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न में कोई हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अलावा जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व पाले की फिसलन को देखते हुए 29 दिसंबर से रात आठ बजे से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। यह व्यवस्था एक जनवरी तक रहेगी। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं के वाहन ही चलेंगे।
जनपद के पर्यटक स्थलों पर नए वर्ष के जश्न के लिए सैलानियों का पहुंचना शुुुरू हो गया है। जश्न के दौरान हुड़दंग व कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की है। एसपी प्रदीप राय ने बताया कि 31 दिसंबर व नव वर्ष जश्न के दौरान मौसम खराब व बर्फबारी होने की स्थिति में पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए गंगोरी बैरियर, धराली में अस्थायी बैरियर, वन विभाग के मोरी व नैटवाड़ बैरियर पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। भीड़भाड़ व शोरशराबे वाले स्थानों पर रात्रि ड्यूटी लगाई गई है। एसपी राय ने कहा कि हुड़दंग करने वाले उपद्रवियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। पर्यटकों से कोविड नियमों का पालन करने, शराब पीकर अनावश्यक हुड़दंग न मचाने, बर्फबारी व पाले वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही पर्यटक स्थलों पर जाने से पहले अपने लिए होटल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। वहीं जिला प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व पाले में फिसलन को देखते हुए भटवाड़ी व शांकरी से ऊपर जाने वाले वाहनों का आवागमन रात आठ से सुबह आठ बजे तक प्रतिबंधित किया है। यह व्यवस्था 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक लागू रहेगी।