फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Various organizations submitted memorandum to SDM

विभिन्न संगठनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Jul 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Various organizations submitted memorandum to SDM
विभिन्न संगठनों ने पुलिस पर चालान के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

सोमवार को वाहन मालिक एवं यमुनाघाटी टिप्पर यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, भाजपा नेता संदीप सिंह राणा, पूर्व प्रधान जोगिंदर राणा, मनमोहन चौहान, जयप्रकाश, राहुल राणा, प्रवीण राणा, अमित रावत आदि ने एसडीएम सीएस चौहान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि दो साल से व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों का रोजगार ठप है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे में पुलिस बेवजह चालान कर उनकी मुश्किलों को बढ़ा रही है। लिहाजा वाहन मालिकों व चालकों को राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि थाने के एक एसआई द्वारा देवेंद्र रावत के वाहन का चालान बदले की भावना से प्रेरित होकर किया गया है क्योंकि उक्त एसआई द्वारा पहले भी उनके साथ थाने में अभद्रता की गई थी। अभद्रता के विरोध वे तहसील में धरने पर भी बैठे थे। वहीं सीओ अनुज आर्य का कहना है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ही चालान किया जाता है। नियम विरुद्ध किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed