फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi Mahapanchayat Today on Mosque Dispute in Ramlila Maidan, Hinduwadi Leader Will Participate

Uttarkashi Mosque Dispute: महापंचायत में जुटे हिंदूवादी नेता, टी राजा ने सीएम धामी को दी ये नसीहत

Sun, 01 Dec 2024 01:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 01:57 PM IST
सार

Uttarkashi Mosque Dispute : महापंचायत में शामिल होने के लिए हिंदूवादी नेता व हैदराबाद के विधायक टी राजा भी पहुंच रहे हैं। महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने शहर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Uttarkashi Mahapanchayat Today on Mosque Dispute in Ramlila Maidan, Hinduwadi Leader Will Participate
उत्तरकाशी में महापंचायत शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला मैदान में मस्जिद के खिलाफ देवभूमि विचार मंच की ओर से आज महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में हिंदूवादी नेता पहुंचे हैं। वहीं, हैदराबाद के विधायक टी राजा भी पहुंचे। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और स्वामी दर्शन भारती भी महापंचायत में शामिल हुए। विधायक चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करेंगे। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। हैदराबाद के विधायक टी राजा ने कहा कि मैं उत्तरकाशी और उत्तराखंड के लोगों को जगाने आया हूं कि एक हो जाओ। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चाय पर चर्चा करने का सुझाव दिया।कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री किस तरह से अवैध मस्जिद मजारों और अवैध कब्जा करने वालों को सबक सिखाते हैं, वह स्टाइल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी सीखने की जरूरत है।

विज्ञापन


बता दें कि यहां बीते चार माह से मस्जिद विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है। बीते 24 अक्तूबर को मस्जिद के खिलाफ संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ ने जनाक्रोश रैली निकाली थी, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज की घटना में 9 पुलिसकर्मी सहित 27 लोग घायल हुए थे। वहीं, अब विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर देवभूमि विचार मंच रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन को गत शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी।
विज्ञापन


नव नियुक्त एसपी सरिता डोबाल ने बताया कि महापंचायत के मध्येनजर शहर को 7 जोन और 15 सेक्टर में बांटने के साथ यातायात डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया।

Uttarakhand: हादसों में घायलों को मिलेगा तत्काल सटीक इलाज, आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए ट्रामा नेटवर्क तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

Uttarkashi Mahapanchayat Today on Mosque Dispute in Ramlila Maidan, Hinduwadi Leader Will Participate

महापंचायत पर ड्रोन कैमरों की नजर
पुलिस ने महापंचायत के कार्यक्रम पर ड्रोन और अन्य वीडियोग्राफी कैमरों से नजर रखने की बात कही है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे की निगरानी के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इससे पूर्व जनाक्रोश रैली में भी पुलिस ने ड्रोन व अन्य कैमरों से निगरानी की थी। पथराव करने वालों का पता लगाने में भी पुलिस को ड्रोन कैमरों की वीडियो फुटेज काम आयी थी।

टिहरी से पहुंचे एएसपी जेआर जोशी
महापंचायत के लिए पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल में टिहरी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। उनके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल में 4 सीओ, 9 इंस्पेक्टर, 5 सब-इंस्पेक्टर, 9 सहायक सब इंस्पेक्टर और दो कंपनी पीएसी को बुलाया गया है। इसके अलावा जनपद के मनेरी, हर्षिल, धरासू, बड़कोट, पुरोला व मोरी आदि थानों में तैनात अधिकारियों भी मुख्यालय में बुलाया गया है। सबसे ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल हरिद्वार से पहुंचा है।

कौन हैं टी राजा
टी राजा वर्तमान में हैदराबाद के विधायक हैं जो अपनी तल्ख धार्मिक टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहते हैं। उनके खिलाफ विवादास्पद टिप्पणियों से संबंधित कई मामले लंबित हैं।

महापंचायत को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी पूरी है। अतिरिक्त फोर्स भी मिल गई है। प्वाइंट वाइज ड्यूटी लगाने के साथ महापंचायत आयोजकों से भी वार्ता कर शर्तों का पालन करने को कहा गया है।
-सरिता डोबाल, एसपी उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed