फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi district will get e-court mobile van

उत्तरकाशी जनपद को मिलेगी ई-कोर्ट मोबाइल वैन

Fri, 13 Aug 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi district will get e-court mobile van
जनपद में जल्द ई-कोर्ट मोबाइल वैन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे अदालत पहुंचने में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों से छुटकारा मिलेगा। दूरस्थ क्षेत्र के गवाहों, विवेचकों, चिकित्सकों को उनके क्षेत्र में ही वैन में बैठाकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे न्यायालय से जोड़कर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए वादों के त्वरित निस्तारण के लिए ई-कोर्ट मोबाइल वैन योजना शुरू की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य जनता के द्वार पहुंच त्वरित न्याय देना है। 15 अगस्त को उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान नैनीताल हाईकोर्ट परिसर में योजना का शुभारंभ करेंगे। यहां से ई-कोर्ट मोबाइल वैन को उत्तरकाशी के लिए रवाना किया जाएगा। दूरस्थ क्षेत्र की जो महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग गवाह न्यायालय आने में किसी तरह असमर्थ हैं, वे समन तामिली व्यक्ति के अलावा राजस्व कर्मी, पीएलवी, ग्राम विकास अधिकारी, न्यायालय समन्वय को प्रार्थना पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed