फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarakhand first sanitary pad unit installed

उत्तराखंड की पहली सेनेटरी पैड यूनिट स्थापित

Tue, 02 Mar 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand first sanitary pad unit installed
‘मेरा पैड मेरा अधिकार’ परियोजना के तहत ज्ञानसू में सेनेटरी पैड यूनिट की स्थापना की गई। यूनिट में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तीस महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सेनेटरी पैड निर्माण में स्वरोजगार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को ज्ञानसू में आयोजित कार्यक्रम में सेनेटरी पैड यूनिट का शुभारंभ किया गया। नाबार्ड और नेब फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से एम संस्था द्वारा यह यूनिट स्थापित की गई है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सुनील मोहन कृष्णन ने बताया कि योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। योजना के तहत देश में इस तरह की दस यूनिट स्थापित की गई हैं। उत्तरकाशी में लगाई गई यह उत्तराखंड की पहली यूनिट है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड और नेब फाउंडेशन मुंबई के वित्तीय सहयोग से 4.20 लाख रुपये लागत से यूनिट स्थापित की गई है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में यूनिट का संचालन करने वाली एम संस्था के अध्यक्ष केएन बहुगुणा ने बताया कि यूनिट में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी तीस महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वह इस कार्य को स्वरोजगार के तौर पर अपना सकेंगी। इस मौके पर एसबीआई आरसेटी के निदेशक प्रमोद कुमार, डा.अर्चना चंदोक, स्वाति भंडारी, शिवराज मियां, सुमन रावत, कुसुम बहुगुणा, रजनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी में लगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन
उत्तरकाशी। सौम्यकाशी रोटरेक्ट क्लब की ओर से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज डुंडा में छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन स्थापित की।

क्लब की अध्यक्ष रजनी चौहान ने कहा कि मशीन के लगने से छात्राओं को आसानी से पैड मिल जाएंगे। क्लब के सचिव संजीव डोभाल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी रावत, राजेश जोशी, रमा डोभाल, आभा बहुगुणा, मनोरमा नौटियाल, रमा सकलानी, कृष्णमोहन भट्ट, मनमोहन पडियार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद क्लब के सदस्यों ने डुंडा स्थित पंजाब नेशनल बैंक, सहकारी बैंक एवं पोस्टऑफिस के आसपास कोविड-19 के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed