{"_id":"5db8691c8ebc3e015a224adf","slug":"uma-bharti-arrives-in-uttarkashi-after-walking-from-gangotri-utter-kashi-news-drn3243445155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री से पदयात्रा करते हुए उत्तरकाशी पहुंचीं उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री से पदयात्रा करते हुए उत्तरकाशी पहुंचीं उमा भारती
उत्तरकाशी में शक्ति माता मंदिर में पूजा अर्चना करती पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती।
- फोटो : UTTER KASHI
Link Copied
गंगोत्री से गंगा सागर तक की यात्रा पर निकली पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंचीं। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से मां गंगा को निर्मल पावन रखने की अपील की।
विज्ञापन
उमा भारती बीते एक पखवाड़े से उत्तरकाशी जनपद में प्रवास कर रही हैं। बीते 14 अक्तूबर को उन्होंने गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना कर गंगोत्री से गंगा सागर तक की पद यात्रा शुरू की। मंगलवार को भैया दूज के पावन पर्व पर वे उत्तरकाशी पहुंचीं। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ, शक्ति मंदिर, हनुमान मंदिर, केदार मंदिर आदि देवालयों के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह उनकी निजी यात्रा है। वे गंगोत्री से गंगा सागर के लिए पैदल निकली हैं, जितना संभव हो रहा है उतना पैदल और पालकी में वह यात्रा कर रही हैं। यात्रा के विभिन्न पड़ावों एवं मार्ग में वे लोगों से मुलाकात कर उन्हें गंगा की महत्ता से अवगत कराते हुए गंगा को निर्मल पावन रखने की अपील कर रही हैं। अपने इस निजी धार्मिक प्रवास के दौरान भी वह देश के राजनीतिक परिदृश्य पर नजर बनाए हुए हैं। बीते दिनों हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाने पर वहां निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा से समर्थन लेने के मुद्दे पर बेबाक ट्वीट कर इसे गलत बताया था, जिस कारण पार्टी ने गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।