फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two arrested including foreign youth who cheated 2.5 lakh

ढाई लाख ठगने वाले विदेशी युवक समेत दो गिरफ्तार

Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including foreign youth who cheated 2.5 lakh
कोतवाली पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम ने विदेश से आए पार्सल के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगने वाले विदेशी युवक और एक भारतीय महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों चार साल से लिव-इन रिलेशन में रहकर लोगों को ठग रहे थे। इस रैकेट में कुछ और लोगों के जुड़े होने की आशंका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी मणिकांत मिश्रा ने उत्तरकाशी में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई माह में आरोपियों ने ग्राम मानपुर निवासी अभिषेक राणा से ढाई लाख रुपये की ठगी की थी। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस और एसओजी टीम ने दिल्ली के बसंत विहार थाना क्षेत्र से नाइजीरियाई मूल के अवी थियोफिलस मारो (32) और मणिपुर निवासी जेनत छेत्री (45) को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दोनों लिव-इन में रहकर ठगी करते थे। उनके पास पुलिस ने 2 लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन, 11 सिमकार्ड, 2 हार्ड डिस्क तथा 2 पैन ड्राइव बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ नांदेड़, महाराष्ट्र में पहले से धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में विदेशी युवक आठ माह की जेल भी काट चुका है। वहीं, महिला वर्ष 2019 से फरार चल रही थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने चर्च में शादी की थी। वहीं, विदेशी युवक ने बहन के इलाज के सिलसिले में भारत आने और 2025 तक वीजा की अवधि बताई है।
विज्ञापन

डीआईजी ने दिया पांच हजार का नाम
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीआईजी गढ़वाल नीरु गर्ग ने पांच हजार रुपये का इनाम दिया है। टीम में थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, एसआई रमन बिष्ट, मनीषा नेगी, कांस्टेबल नरेंद्र पुरी, माजिद खान, एसओजी के कांस्टेबल ओसाफ खान व सुनील राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया ठगी को अंजाम
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि अवी थियोफिसल ने एक मैसेंजिंग एप के जरिये अभिषेक से दोस्ती गांठी। बाद में उसने अभिषेक को अपना एक पार्सल कस्टम में फंसे होने की सूचना देकर उसे लेने को कहा। अभिषेक ने इससे इनकार कर दिया। कुछ दिनों बाद जेनत छेत्री ने कस्टम अधिकारी बनकर अभिषेक को फोन किया और बताया कि उसके नाम पर एक पार्सल आया है। जिसमें डॉलर और काफी महंगे सामान हैं। साथ ही पार्सल के बदले युवक से कस्टम ड्यूटी आदि के नाम के नाम पर पैसे जमा कराने को कहा। आरोपियों ने उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed