{"_id":"494bbb4036753aecc3683c966f160d9c","slug":"two-and-a-half-years-later-also-built-security-wall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल बाद भी नहीं बनी सुरक्षा दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल बाद भी नहीं बनी सुरक्षा दीवार
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 23 Nov 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे से लगे मनेरी गांव तथा आसपास की बस्ती की सुरक्षा के प्रति सरकारी विभाग कतई गंभीर नहीं हैं। बस्ती की सुरक्षा के लिए सवा सात करोड़ रुपये लागत से चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
बीती बरसात में भागीरथी नदी में पानी बढ़ने पर यहां बनी आधी-अधूरी सुरक्षा दीवारों के कई हिस्से निम्न गुणवत्ता के चलते ढह गए। आजकल नदी में पानी कम होने पर भी यहां बरसात के समय से रुके सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
जून 2013 की बाढ़ में भागीरथी से हुए कटाव से मनेरी और सिलकुरा बस्ती में भारी नुकसान हुआ था। कई भवन धराशायी होने के साथ ही बड़े पैमाने पर खेती की जमीन और राइंका मनेरी का खेल मैदान भी कट कर गंगा में समा गया था।
विज्ञापन
बस्ती की सुरक्षा के लिए सरकार ने सिंचाई विभाग अवस्थापना खंड को सवा सात करोड़ रुपये लागत से 750 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार के निर्माण का जिम्मा सौंपा। ढाई साल बाद आधा काम भी नहीं हो पाया है।
बीते साल यहां बनाई गई सुरक्षा दीवार के कई हिस्से बरसात सीजन में नदी में पानी बढ़ने पर ढह चुके हैं, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मनेरी गांव की प्रधान संजीता रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसुमा देवी, कमल देई, पुष्पा देवी, भरोषी रावत, रामभरोषा, गुलाब किरन, चतर सिंह आदि का कहना है विभाग की लेट लतीफी तटवर्ती आबादी के लिए खतरा बनती जा रही है।
कोट...
मनेरी में 715.3 लाख रुपये लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक करीब 40 फीसदी काम हो चुका है। मानसून सीजन में नदी में पानी बढ़ने के कारण काम रुका हुआ था। अब नदी के पानी को दूसरी ओर डायवर्ट कर तेजी से काम कराया जाएगा। ठेकेदार को हर हाल में अप्रैल 2016 तक काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
पीके मल्ल, ईई, सिंचाई विभाग अवस्थापना खंड उत्तरकाशी।