फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two accused of online fraud of 34 lakhs arrested

Uttarkashi News: 34 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी में अंतर्राज्यीय गिरोह के दो दबोचे

Sat, 26 Nov 2022 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
Two accused of online fraud of 34 lakhs arrested
कोतवाली व एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन ठगी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बीमा पॉलिसी का पैसा शेयर करने के नाम पर ठगी करते थे। आरोपियों से दो मोबाइल फोन और डेढ़ लाख की धनराशि मिली है।
विज्ञापन

बीते अगस्त में मातली निवासी रूपमोहन नौटियाल ने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ करीब 34,68,151 लाख की ठगी की लिखित तहरीर दी। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार को सौंपी गई। ऑनलाइन ठगी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोगों की संलिप्तता मिली। पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार शाम को मुदित त्यागी व मोहम्मद एहतिशाम मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी मुदित त्यागी के कब्जे से एक मोबाइल व एक लाख और एहतिशाम के कब्जे से भी एक मोबाइल व 50 हजार की धनराशि बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी पॉलिसी के नाम पर ठगी करते थे। आरोपी मुदित त्यागी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed