फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Trainees and Chinyalisaur team were handball champions

ट्रेनीज व चिन्यालीसौड़ टीम रही हैंडबॉल चैंपियन

Sun, 28 Aug 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Trainees and Chinyalisaur team were handball champions
उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई क्रिकेट प्रतियोग? - फोटो : UTTER KASHI
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मनेरा स्टेडियम में अंडर-17 जिला स्तरीय क्रिकेट व हैंडबॉल प्रतियोगिता करायी गई। हैंडबॉल में चिन्यालीसौड़ व ट्रेनीज चिन्यालीसौड़ की टीमें अपने-अपने वर्गो में चैपिंयन रहीं। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को मनेरा खेल स्टेडियम में क्रिकेट व हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला ने किया। बालक वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम मैच एमडीएस उत्तरकाशी व जीआईसी मातली के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी मातली की टीम 40 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में बल्ले बाजी करने उतरी एमडीएस की टीम ने मात्र 6 ओवर में ही मैच अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन

दूूसरा मैच जीआईसी गंगोरी और आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें गंगोरी की टीम 45 रन पर ही सिमट गई। कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी ने मात्र 7 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम मैच एमडीएस उत्तरकाशी जीआईसी, मातली के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमडीएस उत्तरकाशी ने 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी मातली टीम 17 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 हैंडबॉल प्रतियोगिता में मात्र 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग हैंडबॉल का मुकाबला डुंडा व चिन्यालीसौड़ के मध्य खेला गया। इसमें चिन्यालीसौड़ की टीम विजयी रही। बालक वर्ग में धनारी इलेवन व ट्रेनीज चिन्यालीसौड़ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ट्रेनीज चिन्यालीसौड़ विजयी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed