{"_id":"6a14505cfcbeaef4f70b8362","slug":"traffic-halted-on-gangotri-highway-and-purola-mori-road-due-to-fallen-trees-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-120125-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पेड़ गिरने से गंगोत्री हाईवे और पुरोला मोरी सड़क पर आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पेड़ गिरने से गंगोत्री हाईवे और पुरोला मोरी सड़क पर आवाजाही बंद
Mon, 25 May 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 25 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
गंगनानी और जरमोला में हुई दिक्कत, एसडीआरएफ के जवानों ने कराई आवाजाही सुचारू
उत्तरकाश/पुरोला। सोमवार को गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से एक किमी की दूरी पर पहाड़ी से अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे आवाजाही रोकी गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ के जवानों ने पेड़ को काटकर हटाया। उसके बाद आवाजाही सुचारू की गई।
दूसरी ओर मोरी के गडूगाड़ क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और तूफान के चलते सात किलोमीटर पहले भद्रासू क्षेत्र में एक पेड़ सड़क पर गुजर रही कार के ठीक सामने गिर पड़ा। चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। दूसरी घटना मोरी बैरियर से करीब दो किमी आगे जरमोला की ओर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया।
पेड़ गिरने से मोरी–पुरोला मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची व काफी मशक्कत के बाद पेड़ों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि तेज अंधड़ और तूफान के कारण दो स्थानों पर चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया था। एसडीआरएफ, राजस्व और पुलिस टीम द्वारा पेड़ों को हटाकर मार्ग खोल दिया गया है।