फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Today Gangotri dHam doors will open in Akshaya Tritiya Amrit Vela

आज अक्षय तृतीया की अमृत वेला में खुलेंगे गंगोत्री के कपाट

Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Today Gangotri dHam doors will open in Akshaya Tritiya Amrit Vela
चारधाम यात्रा के प्रमुख तीर्थ गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। डोली यात्रा भैरोंघाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के पश्चात आज शनिवार को तड़के गंगोत्री पहुंचेगी। जिसके बाद सुबह साढ़े सात बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे।
विज्ञापन

कोविड महामारी के चलते इस बार तीर्थ पुरोहितों के गांव मुखबा में कोई विशेष उत्साह नहीं दिखा। शुक्रवार सुबह मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की गई। पूर्वाह्न पौने बारह बजे मंदिर के गर्भगृह से मां गंगा की भोग मूर्ति के साथ ही मां सरस्वती एवं मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को बाहर निकालकर डोली में विराजमान किया गया। गांव में मौजूद करीब 25 पुरोहित परिवारों ने आराध्य समेश्वर देवता की डोली की मौजूदगी में मां गंगा की डोली यात्रा का विदा किया। इस बार कोविड गाइड लाइन के चलते महज 21 लोग ही डोली यात्रा में शामिल हुए। सेना का पाइप बैंड भी डोली यात्रा में शामिल नहीं हो पाया। मुखबा से माकर्ण्डेय, जांगला होते हुए डोली यात्रा कोपांग पहुंची। जहां आईटीबीपी के हिमवीरों ने धूप-दीप जलाकर एवं पुष्पवर्षा कर मां गंगा को गंगोत्री के लिए विदा किया। शाम करीब चार बजे डोली यात्रा भैरोंघाटी पहुंची। डोली यात्रा के दौरान यात्रा पथ मां गंगा के जयकारों से गूंजता रहा। शुक्रवार रात को यहां स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। डोली यात्रा में प्रशासन के प्रतिनिधि सीओ हीरालाल बिजल्वाण के साथ ही मंदिर समिति के अध्यक्ष पं.सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल, अशोक सेमवाल, रविंद्र सेमवाल, हरीश सेमवाल, राकेश सेमवाल, उमाकांत सेमवाल, सुशील सेमवाल, केशव सेमवाल, कृपाराम सेमवाल आदि शामिल हुए। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पं.सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की डोली यात्रा भैरोंघाटी से शनिवार तड़के चार बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। गंगोत्री पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के साथ अक्षय तृतीया की अमृत वेला में सुबह साढ़े सात बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस अवसर पर विश्व कल्याण के साथ ही कोरोना महामारी से निजात के लिए यज्ञ हवन कर आहुतियां डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed