फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Till today Kuthar village could not be connected by road

आजतक सड़क से नहीं जुड़ पाया कुठार गांव

Wed, 29 Dec 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Till today Kuthar village could not be connected by road
यमुनाघाटी की गीठ पट्टी के कुठार गांव में सड़क नहीं होने से क्षेत्रवासियों में रोष है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र से लगे कुठार गांव आजतक सड़क से नहीं जुड़ पाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित पंवार ने बताया कि गांव में मंत्री, विधायक आते हैं, लेकिन अभी तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित पंवार ने बताया कि गांवों के लिए 2009 में सड़क यमुनोत्री हाईवे के ओजरी डाबरकोट से स्वीकृत हुई थी। लेटलतीफी व आपदा के कारण ओजरी डबरकोट के भूस्खलन जोन के कारण स्वीकृत सड़क अधर में लटकी हुई है। बताया कि उसके बाद स्यानाचट्टी पुल के पास दोबारा एलाइनमेंट किया गया, जिसकी वन भूमि के सड़क की पत्रावली कार्यालयों के फेर में फंसी हुई है। इधर, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत का कहना है कि सड़क स्वीकृत है, लेकिन वन भूमि की पत्रावली नोडल एजेंसी में आपत्ति के चलते लटकी हुई है। वहीं कांग्रेस नेता संजय डोभाल का कहना है कि यह सरकार हर गांव तक सड़क पहुंचाने का दावा करती है, लेकिन यह मामला सरकार के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। इस मौके पर प्रधान विपिन पंवार, मनोज, जसपाल परमार, प्रवीण, महावीर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed