फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tiladi martyr's family honored

तिलाड़ी शहीद के परिजनों को किया सम्मानित

Mon, 30 May 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Tiladi martyr's family honored
तिलाड़ी दिवस पर जिलाधिकारी, यमुनोत्री विधायक सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पत्रकारों ने तिलाड़ी शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर पालिका बड़कोट की ओर से शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को तिलाड़ी शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम अभिषेक रूहेला ने कहा कि इस ऐतिहासिक तिलाड़ी शहीद स्थल का विकास किए जाने की जरूरत है। इसके विकास व गौरव को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस स्थल का वृहद स्तर पर विकास कार्य किया जाएगा, जिससे राज्य के अलावा देश व दुनिया के लोग तिलाड़ी शहीद स्थल को जान सकें। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि धन्य हैं तिलाड़ी के वे शहीद जिन्होंने अपने हक हकूकों के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएफओ सुबोध काला, नगर पालिका अध्यक्ष अनुपम रावत, पुरोला नगरपंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, एसडीएम शालिनी नेगी, सीओ सुरेंद्र भंडारी, सकल रावत, अतोल रावत, अजबीन पंवार, आनंद राणा, दलवीर डोटियाल, जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख किशन राणा, कपिल देव रावत, सोबन राणा, राजेश सेमवाल, राजेंद्र रावत, तिलाड़ी सम्मान समिति के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, कोषाध्यक्ष ध्यान सिंह रावत, जयनंद सेमवाल, राकेश, जनक सिंह राणा, विनोद असवाल, ललित पंवार, संजय पंवार, विजय सिंह, तहसीलदार चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed