{"_id":"6ad35d6b18dceb78870b80b1","slug":"there-are-deep-potholes-on-the-tiloth-road-uttarkashi-news-c-54-uki1003-122823-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: तिलोथ सड़क पर बने हैं गहरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: तिलोथ सड़क पर बने हैं गहरे गड्ढे
Sat, 17 Oct 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में गड्ढे भरने का दावा, लोग हो रहे हैं परेशान
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री के 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश के बावजूद जिले में कई सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ है। जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर अब भी गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लंबगांव मोटर मार्ग से तिलोथ को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति भी बदहाल है। सड़क पर बहते पानी के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। पानी के लगातार बहाव से सड़क के कई हिस्सों में गहरी खाइयां बन गई हैं। इसके बावजूद अब तक इन गड्ढों को भरने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, लोनिवि का कहना है कि गड्ढामुक्त अभियान के तहत केवल राज्य राजमार्ग, अन्य जिला मार्ग और प्रमुख जिला मार्ग श्रेणी की सड़कों पर ही गड्ढे भरने का कार्य किया जाना था। लोनिवि प्रांतीय खंड उत्तरकाशी के सहायक अभियंता मुनेंद्र राजपूत ने बताया कि तिलोथ बस्ती और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीण क्षेत्र में आती है इसलिए इसे अभियान के तहत शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक सप्ताह के भीतर सड़क के गड्ढों को भरने के साथ ही आवश्यक सुधार कार्य किया जाएगा। अब देखना होगा कि विभाग तय समयसीमा में सड़क की स्थिति सुधारने के अपने आश्वासन को कितना पूरा कर पाता है।