{"_id":"0ca26a99b5841b9858760d7816d5efc8","slug":"the-young-man-was-married-to-the-village-s-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के ही युवक ने किया विवाहिता का रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के ही युवक ने किया विवाहिता का रेप
ब्यूरो / अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jul 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की एक विवाहिता ने गांव के ही युवक पर एक साल से डरा धमका कर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी पत्नी एवं मां के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
एक विवाहिता ने गांव के ही विजय पर एक साल से डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि शुक्रवार को इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने इसकी सूचना अपनी सास तथा दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने पति को दी।
विज्ञापन
गांव लौटे पीड़िता के पति ने रविवार को राजस्व पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार तथा उसकी मां ऐना देवी तथा पत्नी ऊषा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक जीएस राणा ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी युवक फरार है। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।