{"_id":"67cef55f5579ad44be0d7abb","slug":"the-workers-and-people-welcomed-the-municipal-president-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-111450-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नगर पालिकाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं व लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नगर पालिकाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं व लोगों ने किया स्वागत
Mon, 10 Mar 2025 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 10 Mar 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
बडकोट। नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। सोमवार को टिहरी से सैकड़ों समर्थकों के साथ वे बड़कोट पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि बड़कोट नगर पालिका के अध्यक्ष और उनके एक साथी पर युवक से मारपीट और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में टिहरी जेल भेज दिया था। सोमवर को उच्च न्यायालय से अध्यक्ष को जमानत मिली, जिसके बाद वे बड़कोट पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि मुझे राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है न्याय मिलेगा और षड्यंत्रकारियों का पर्दाफाश होगा। उन्होंने कहा कि कुछ ओछी मानसिकता के लोग सत्ता की आड़ में मेरे खिलाफ निकाय चुनाव से तरह-तरह के षड्यंत्रों का जाल बुनने लग गए थे। संवाद