{"_id":"61fd262ce53b88214d0b01c5","slug":"the-work-of-ring-road-and-jhoola-bridge-could-not-proceed-ahead-of-the-survey-utter-kashi-news-drn4032367186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाया रिंग रोड व झूला पुल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाया रिंग रोड व झूला पुल का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट में दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बाद भी रिंग रोड और झूला पुल निर्माण की योजना सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाई है। दोनों योजनाओं के धरातल पर नहीं उतरने से स्थानीय नागरिक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
नगर पालिका क्षेत्र बढ़ती आबादी को देखते हुए 2015 में कांग्रेस सरकार के तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने बड़कोट रवाईं शरदोत्सव विकास मेले में रिंग रोड व वार्ड नं 1, 2 व 4, 5 के मध्य झूला पुल बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद 2019 में गंगनाणी की कुंड की जातर मे तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी घोषणा की थी। लेकिन आज तक सर्वे के आगे योजना पर काम नहीं हो पाया। सरकार के मुखियाओं द्वारा की जाने वाली घोषणा के बाद भी योजना पर काम न होने से सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। एडवोकेट बिरेंद्र सिंह पयाल का कहना है कि उक्त काम धरातल पर उतरने से नगर पालिका क्षेत्र की कई समस्याएं दूर हो जाती। व्यापारी मोहन सिंह पंवार ने कहा कि रिंग रोड व झूला पुल बनने से विकास को और गति मिलती। हंशपाल बिष्ट कहते है कि नगर पालिका क्षेत्र विकास के लिए रिंग रोड व झूला पुल जरूरी था। इससे नगर में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। वहीं व्यापारी बिरेंद्र रावत ने कहा कि रिंग रोड व झूला पुल बनने से नगर पालिका क्षेत्र की आपस में दूरियां भी कम होती और यात्रा सीजन में नगर में रुकने वाले यात्री पर्यटकों को सहूलियत मिलती।