{"_id":"6735f2a3ddb81ebd38066bda","slug":"the-stolen-jewellery-was-recovered-on-the-identification-of-the-accused-uttarkashi-news-c-54-1-sdrn1041-109501-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आरोपी की निशानदेही पर बरामद किए चोरी हुए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आरोपी की निशानदेही पर बरामद किए चोरी हुए जेवर
Thu, 14 Nov 2024 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 14 Nov 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में धरासू थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था, जिसके तहत गत बुधवार को उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए।
धरासू थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बीते 19 अक्तूबर को ग्राम जोगियाड़ा निवासी एक महिला ने थाना धरासू में केशव सेमवाल के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए उसके घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर और 2500 रुपये की चोरी का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ धरासू थाने में भारतीय न्याय संहिता से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में धरासू पुलिस टीम ने गत माह 30 अक्तूबर को आरोपी केशव सेमवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया था। मामले में न्यायालय से आरोपी केशव को तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड ली गई, जिसमें उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस, स्मैक पीने का आदी है। उसने पहले बड़कोट, पुरोला और विकासनगर में भी चोरी की है। साथ ही चरस तस्करी के मामले में भी पूर्व में एक बार जेल जा चुका है।