फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The problem of water leakage in Tambakhani tunnel will be solved

तांबाखाणी सुरंग में पानी के रिसाव की समस्या होगी हल

Thu, 19 May 2022 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
The problem of water leakage in Tambakhani tunnel will be solved
तांबाखाणी सुरंग में इस तरह पानी के रिसाव से बना हुआ है गंदगी का आलम। - फोटो : UTTER KASHI
तांबाखाणी सुरंग में पानी के रिसाव की समस्या का हल होगा। लगभग 24 लाख की लागत से हो रहे सुरंग के सौंदर्यीकरण कार्य में पानी के रिसाव की समस्या को शामिल नहीं किया गया था। जिसे कार्यदायी संस्था अवस्थापना खंड सिंचाई विभाग ने सुरंग के सौंदर्यीकरण कार्य में शामिल करने की बात कही है।
विज्ञापन

यहां ट्रीटमेंट के नाम पर करोड़ों रूपए खर्च होने के बाद भी तांबाखाणी सुरंग में पानी के रिसाव की समस्या हल नहीं हो पाई है। सुरंग के बीच में पानी के रिसाव के कारण जगह-जगह कीचड़ और गंदगी का आलम रहता है। हाल में, सुरंग की बदहाल स्थिति पर तत्कालीन डीएम मयूर दीक्षित ने करीब 25 लाख की लागत से अवस्थापना खंड सिंचाई विभाग को कार्यदायी संस्था बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। जेई अंजेश सैनी ने बताया कि सुरंग में दोनों ओर से 20-20 मीटर तक गंगोत्री, यमुनोत्री धाम, हर्षिल घाटी आदि की पेंटिंग बनवाई जाएगी। साथ ही रेलिंग को साफ कर उस पर पेंट किया जाएगा। ईई मंजू डेनी ने बताया कि सुरंग में पानी के रिसाव की समस्या सौंदर्यीकरण कार्य के इस्टीमेट में तो नहीं है, फिर भी इसे इसमें शामिल किया जाएगा। सुरंग में सालभर पानी के रिसाव की समस्या रहती है। इसका ट्रीटमेंट अलग से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed