फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The priests agreed on assurance, the movement ended

आश्वासन पर माने पुरोहितों, आंदोलन समाप्त

Sat, 26 Sep 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
The priests agreed on assurance, the movement ended
यमुनोत्री मंदिर के तीर्थपुरोहितों ने एसडीएम के लिखित आश्वासन पर किया धरना समाप्त। - फोटो : UTTER KASHI
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में पुरोहित समाज के हकहकूकों को बरकरार रखने के आश्वासन पर यमुनोत्री धाम के पुरोहितों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। पुरोहितों ने शनिवार को यमुनोत्री विधायक व एसडीएम से हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया है। हालांकि पुरोहितों ने आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने पर पुन: आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

चार धाम समेत प्रदेश के कई अन्य मंदिरों को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधीन लाने की घोषणा के बाद से ही पुरोहित समाज आंदोलन कर रहा है। सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए यमुनोत्री के पुरोहितों ने इसे उनके पारंपरिक हकहकूकों के लिए खतरा बताया था। साथ ही देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को निरस्त करने की मांग को लेकर खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में धरना प्रदर्शन भी शुरू किया था, जिसे समाप्त कराने के लिए शनिवार को यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने दूरभाष पर व एसडीएम चतर सिंह चौहान ने स्वयं खरसाली गांव पहुंचकर पुरोहितों से वार्ता की। उन्होंने बोर्ड में पुरोहित समाज को उचित सम्मान देने के साथ ही उनके हकहकूकों को बरकरार रखने का भरोसा दिया। जिस पर सहमति जताते हुए पुरोहितों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। इस दौरान पंच पंडा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश उनियाल, विकास उनियाल, मनमोहन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, श्याम सुंदर उनियाल, प्रदीप उनियाल, राघवानंद उनियाल, अनिल उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed