{"_id":"6739f5c236671e2f3e0eefda","slug":"the-presentation-of-colourful-cultural-programmes-by-the-students-mesmerized-the-audience-uttarkashi-news-c-54-1-sdrn1041-109555-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्रों की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्रों की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मोहा मन
Sun, 17 Nov 2024 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 17 Nov 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मसीह दिलासा स्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा। वहीं, एक मंच पर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
रविवार को वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि जिला जज गुरुबख्श सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रकाश चंद्र, जूनियर मजिस्ट्रेट चैरब बत्रा, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र, ऑफिसर कमांडिंग आईटीबीपी एमआर राठौड़ पहुंचे।
जिजा जज गुरुबख्श सिंह ने छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। यह छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाता हैं। उन्होंने छात्रों से अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए अभी से मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न फलों के रूप में सजे बच्चों की नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सौमिनी ने अतिथियों को विद्यालय के दैनिक क्रियाकलापों की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रोबिन पुलोज, सहारा क्रिश्चिन एकेडमी की प्रधानाचार्य राधिका, इमेनुअल, शिक्षिका दमयंती भट्ट, दिनेश पयाल आदि रहे।