{"_id":"61ab6d640a87cc57ad4c2e8e","slug":"the-negligence-of-the-energy-corporation-is-giving-a-feast-to-the-accident-utter-kashi-news-drn39782038","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम की लापरवाही दे रही हादसे को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम की लापरवाही दे रही हादसे को दावत
विज्ञापन
दृश्य-1: तांबाखाणी सुरंग के पास स्थित ट्रांसफार्मर।
- फोटो : UTTER KASHI
दृ्श्य-1: शहर की तांबाखाणी सुरंग के ठीक आगे गंगोत्री हाईवे पर एक ट्रांसफार्मर स्थित है। इस ट्रांसफार्मर से सटकर कबाड़ की दुकान संचालित है। वहीं पास में ही कूड़ा डंपिंग यार्ड बना है। ट्रांसफार्मर की चिंगारी से कभी आग लगी तो हादसा भयावह हो सकती है।
दृश्य-2: शहर के आंतरिक बाजार के हनुमान चौक से थोड़ा आगे एक ट्रांसफार्मर स्थित है। इस ट्रांसफार्मर के पास ही एक विद्यालय और कई खानपान की दुकानें हैं। ट्रांसफार्मर के पास ही तारों का मकड़जाल और बैनरों की भरमार है। जो कभी भी हादसे को दावत दे सकते हैं।
शहर के कई स्थानों पर लगे ट्रांसफार्मर व झूलते तार हादसों को दावत दे रहे हैं। ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मरों के आसपास संचालित दुकानें और अतिक्रमण हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्गों व आंतरिक बाजार में लगे ट्रांसफार्मरों के आसपास कई दुकानें संचालित हो रही हैं। वहीं तारों के मकड़जाल भी खतरे की घंटी बजा रहे हैं। शहर के आंतरिक बाजार स्थित हनुमान चौक पर रोजाना लोगों की भीड़ मौजूद रहती है। इसी के आगे स्थित एक ट्रांसफार्मर बैनरों से पटा हुआ है। दूसरी ओर गंगोत्री हाईवे पर स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड के सामने स्थित ट्रांसफार्मर से सटकर मौजूद कबाड़ व अन्य दुकानें कभी भी हादसे का शिकार हो सकती है। इस ट्रांसफार्मर के आसपास कई वाहन भी खड़े रहते हैं।
- ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए उनके चारों ओर जाली लगाई जाती है। पोल पर रखे गए ट्रांसफार्मरों पर जाली की आवश्यकता नहीं होती है। यदि किसी ने बैनर या आसपास अतिक्रमण किया है, तो इस पर जिला प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। - आरएल रतूड़ी, एसडीओ, विद्युत विभाग।