फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   the glory of the Jagra of Sidkudiya Maharaj

मोरी के भीतरी गांव में सिड़कुडिया महाराज के जागरा की धूम

Sun, 12 Sep 2021 08:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
the glory of the Jagra of Sidkudiya Maharaj
उत्तरकाशी के भीतरी गांव में आयोजित सिड़कुड़िया महाराज के जागरा में पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : UTTER KASHI
मोरी ब्लाक की फतेपर्वत पट्टी के इष्टदेव सिड़कुड़िया महाराज का प्रत्येक पांच वर्ष में होने वाला रात्रि जागरा उत्सव मेला भीतरी गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने इष्टदेव के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गोविंद वन्य जीव विहार के फतेपर्वत पट्टी के प्रत्येक गांव में सिड़कुड़िया महाराज के पौराणिक मंदिर हैं। यहां प्रत्येक पांच वर्ष में ग्रामीण अपने इष्टदेव सिड़कुड़िया महाराज का रात्रि जागरा उत्सव मेले का आयोजन करते है। जिस गांव में जागरा होता है। महाराज एक वर्ष पहले वहां पहुंच जाते हैं। इस वर्ष भीतरी गांव में मेला मनाया गया। यह रात्रि मेला बहुत ही अनूठा होता है। यहां एक बहु लंबी रोपवे रस्सा बांध दिया जाता है, जिसके ऊपर सिड़कुड़िया महाराज के पश्वा अपने अस्त्र लेकर चलते हैं और कई साहसिक करतब दिखाते हैं। मेले में घी एकत्रित कर सिड़कुड़िया महाराज के लिए पूरी रात दीपक जलाते हैं।
विज्ञापन

मेले में पारंपरिक बाजगी महिला नृत्य भी होता है। बाजगी ढोल पर गाते हैं, जिस पर महिलाएं नृत्य करतीं हैं। इसके बाद महाराज का पश्वा मंदिर प्रांगण में नृत्य कर उपस्थित लोगों को हरियाली देकर आशीर्वाद देते हैं। यह प्रक्रिया यहां चार बार की जाती है। गांव के रणदेव सिंह कुंवर बताते हैं कि गांव के लोग अपने घरों में हरियाली उगा कर महाराज को चढ़ाते हैं। इसी हरियाली को महाराज प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटते हैं। मेले में अडोर, बड़ासू, पंचगाई, सिंगतूर आदि पट्टी के लोग भारी संख्या में भाग लेते हैं। मेले में जिला पंचायत सदस्य मीना कुंवर, रोजी सिंह सौंदाण, चैन सिंह रावत, जगदीश कुंवर, राजकिरन, मधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed