{"_id":"61e4508022d99457cc23ccb5","slug":"the-final-match-will-be-between-junga-and-kotdhar-utter-kashi-news-drn4018106142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुणगा व कोटधार के बीच होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुणगा व कोटधार के बीच होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र की ओर से चिन्यालीसौड़ विकासखंड के ताराकोट गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जुणगा व कोटधार के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया।
राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत रविवार को नेहरू युवा कल्याण केंद्र ने ताराकोट गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता के लीग मैचों के बाद सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच जुणगा व सूरी गांव की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें जुणगा गांव की टीम 6 विकेट से विजयी रही। दिन का दूसरा सेमीफाइनल मैच कोटधार व कांडी गांव की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें कोटधार की टीम 2 रनों से विजयी रही। जुणगा व कोटधार के बीच फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक समन्वयक चिन्यालीसौड़ दीपराज पंवार ने कहा है कि जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान राजेंद्र रांगड़, ग्राम प्रधान तराकोट मुलायम सिंह रावत, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।