फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The demand for the creation of new districts started rising again

फिर उठने लगी नए जिलों के निर्माण की मांग

Sun, 18 Jul 2021 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
The demand for the creation of new districts started rising again
वर्ष 2011 में घोषित चार जनपदों को अस्तित्व में लाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। घोषित जनपदों को जल्द अस्तित्व में न लाए जाने पर संयुक्त (घोषित) जनपद संघर्ष समिति ने 15 अगस्त से आंदोलन की चेेतावनी दी है। इस संबंध में समिति ने यमुनाघाटी दौरे पर आए जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वतंत्रता दिवस पर चार नए जनपदों के गठन की घोषणा की थी। इसके लिए राज्य के जनपदों का आकार कम किया गया था। इन नए जनपदों में यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत व डीडीहाट को शामिल किया गया था, लेकिन घोषणा के 10 साल बाद भी उक्त चारों जनपद अस्तित्व में नहीं आ पाए हैं। संयुक्त (घोषित) जनपद संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्बल चंद कुमाई ने बताया कि जनपदों के गठन की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। बावजूद इसके जनपदों को अस्तित्व में नहीं लाया जा रहा है। अब्बल सिंह कुमाईं ने कहा कि सरकारें कभी इन जनपदों को अस्तित्व में लाने के लिए गंभीर नहीं रही। समिति ने केंद्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल, उत्तराखंड की विभिन्न सरकारों के मुख्यमंत्रियों, भाजपा प्रदेश अध्यक्षों से वार्ता की, लेकिन हर समय आश्वासन ही मिला। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि अब समिति सरकारों के आश्वासन से हताश व निराश हो चुकी है। अब एक बार फिर आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed