फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The crisis of planting deepens due to lack of water on the canals

नहरों पर पानी न चलने से गहराया रोपाई का संकट

Sat, 03 Jul 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
The crisis of planting deepens due to lack of water on the canals
सिंचाई नहरों की दुर्दशा एवं ब्लाक के अधिकांश गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में रोष है। नहरों पर पानी नहीं चलने के कारण रोपाई नहीं हो पा रही है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के यमुना घाटी के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने राज्यपाल व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समस्याओं का निस्तारण न होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राज्यपाल एवं प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रकाश कुमार ने कहा है कि पुरोला ब्लाक में सिंचाई नहरों की मरम्मत न होने के कारण काश्तकारों की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना भी यहां पूरी तरह से ठप हो गई है। ब्लाक के छाड़ा, अंगोड़ा, मोल्टाड़ी गांव में गत कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की जा रही है। उन्होंने उपरोक्त दोनों मांग को लेकर पांच जुलाई से तहसील कार्यालय में अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर बिपुल, सोवेंद्र, सुमन, कुंदन, चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed