फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Colonel inspected the NCC unit of the inter-college.

Uttarkashi News: कर्नल ने इंटर कॉलेज की एनसीसी यूनिट का किया निरीक्षण

Fri, 16 Oct 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 16 Oct 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
The Colonel inspected the NCC unit of the inter-college.
उत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज कवां एट हाली की एनसीसी यूनिट का एनसीसी सीओ कर्नल राहुल चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स के प्रशिक्षण, अनुशासन, ड्रिल और टर्नआउट का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कैडेट्स ने निर्धारित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कर्नल चौहान ने उनकी वर्दी, ड्रिल, अनुशासन और प्रशिक्षण का बारीकी से निरीक्षण किया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल राहुल चौहान ने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, देशभक्ति और समाजसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ ही भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए तैयार करता है। इसके लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। इस मौके पर राजेश जोशी, विजय पाल सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article