फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The city is full of garbage, the danger of epidemic

कूड़े से पटा है शहर, महामारी का खतरा

Sat, 24 Jul 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The city is full of garbage, the danger of epidemic
उत्तरकाशी में डीएम आवास को जाने वाले मार्ग पर इस तरह फैला है कूड़ा। - फोटो : UTTER KASHI
सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते उत्तरकाशी पालिका क्षेत्र में 60 टन कूड़ा जमा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने महामारी की आशंका जताई है। प्रशासन से सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि सफाई कर्मियों के विरोध के चलते वैकल्पिक व्यवस्था संभव नहीं है।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में सफाई कर्मी पिछले छह दिन से हड़ताल पर हैं, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप है। शहर में प्रतिदिन 10 टन कूड़ा एकत्र होता है। जिसे तांबाखाणी में स्थित शहर के डंपिंग जोन में फेंका जाता है, लेकिन सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते शहर का कूड़ा जहां तहां फैला हुआ है। स्थानीय निवासी रविंद्र राणा, गिरीश पंवार, दिनेश पांडे आदि ने कहा कि गंदगी से महामारी का भय बना हुआ है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। यदि जल्द ही सफाई नहीं की गई, तो स्थानीय निवासी महामारी की चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन

-वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास किया गया था, लेकिन सफाई कर्मियों के विरोध के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया है। -रमेश सेमवाल, अध्यक्ष नगर पालिका बाड़ाहाट उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने फूंका शहरी विकास मंत्री का पुतला
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में सफाई कर्मचारियों ने शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंक प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से पौड़ी में सफाई व्यवस्था किए जाने को लेकर सफाई कर्मचारियों को मनाए जाने का प्रयास भी विफल रहा।
शनिवार को मुख्यालय पौड़ी में सफाई कर्मचारियों ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का पुतला फूंक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोपहर तीन बजे जिला प्रशासन के निर्देश पर जैसे पालिका के वाहन चालक कूड़ा उठाने के लिए कूड़ा वाहन ले जाने लगे, तो सफाई कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण घाघट, जिला उपाध्यक्ष मुकेश ढींगिया, नगर अध्यक्ष राहुल टांक, राजू रीडियान, विजेंद्र, प्रकाश, बब्बूराम, किशोर, मनीष आदि मौजूद रहे। संवाद

पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
श्रीनगर। पर्यावरण मित्रों के कार्यबहिष्कार के बाद पालिकाध्यक्ष पूनम तिवारी और व्यापार सभाध्यक्ष दिनेश असवाल सहित अन्य लोगों ने नगर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पालिकाध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों के कार्यबहिष्कार पर जाने से नगर के लोगों से घरेलू कूड़े की समुचित व्यवस्था करने और अपने गली मोहल्ले को स्वच्छ रखने की अपील की। इस मौके पर स्वच्छता निरीक्षक शशी पंवार, सभासद विनोद मैठाणी, संजय कुमार फौजी, त्रिभुवन अग्रवाल, गुलाब सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed