फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   terminate the membership of Zilla Panchayat member Hakam or not

जिला पंचायत सदस्य हाकम की सदस्यता समाप्त करें या नहीं

Wed, 31 Aug 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
terminate the membership of Zilla Panchayat member Hakam or not
पेपर लीक मामले में गिरफ्तार जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की सदस्यता समाप्त करने को लेकर जिला प्रशासन असमंजस में है। प्रशासन का कहना है कि हाकम सिंह को आरोपी बनाया गया है। उस पर आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। जांच जारी है। ऐसे में सदस्यता समाप्त करने का कोई प्रावधान नहीं है। इस संबंध में शासन से निर्देश मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग पेपर लीक मामले में सबसे पहली गिरफ्तारी मोरी क्षेत्र के जखोल वार्ड से जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की हुई थी। 15 अगस्त को एसटीएफ के एसएसपी अजय कुुमार ने हाकम सिंह की गिरफ्तारी की सूचना डीएम को दी थी। अब पंचायती राज विभाग हाकम सिंह की सदस्यता को समाप्त करने पर असमंजस की स्थिति में है। विभाग का कहना है कि पद से हटाए जाने के लिए जो बिंदु निर्धारित किए गए हैं, उनमें हाकम सिंह का कृत्य शामिल नहीं है। हाकम सिंह को पेपर लीक मामले में आरोपी बना कर गिरफ्तार किया गया है। अभी आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। जांच जारी है। ऐसे में सदस्यता समाप्त करने का प्रावधान नहीं है। पंचायती राज विभाग का कहना है कि मामले मे कार्रवाई के लिए शासन से निर्देश मांगे जा रहे हैं। डीपीआरओ सीपी सुयाल का कहना है कि पंचायती राज अधिनियम में इस संबंध में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इसलिए शासन से निर्देश मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed