फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   team of bikers reached Uttarkashi carrying the message of adventure tourism

साहसिक पर्यटन का संदेश लेकर उत्तराकाशी पहुंचा बाइकर्स का दल

Fri, 12 Mar 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
team of bikers reached Uttarkashi carrying the message of adventure tourism
ट्रांस गढ़वाल बाइक एक्सपीडिशन पर रवाना होते बाइकर्स। - फोटो : UTTER KASHI
चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने में अभी दो माह शेष हैं, लेकिन पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को देहरादून से रवाना हुआ ट्रांस गढ़वाल बाइक एक्सपिडीशन उत्तरकाशी पहुंचा। इस अभियान में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे दस बाइकर्स शामिल हैं। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।
विज्ञापन

साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे वेयर ईगल्स डेयर संस्था के तिलक सोनी बीते कुछ सालों से बाइक एक्सपिडीशन चला रहे हैं, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में बाइकर्स पहुंचते हैं। शुक्रवार को देहरादून से गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक लोकेंद्र बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर ट्रांस गढ़वाल बाइक एक्सपिडीशन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष पर्यंत पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। एक्सपिडीशन के आयोजक तिलक सोनी ने बताया कि इस अभियान में केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, कर्नाटक एवं दिल्ली के दस बाइकर्स शामिल हैं। छह दिनों के अभियान के दौरान यह बाइकर्स देहरादून से उत्तरकाशी, गंगोत्री, चोपता एवं बद्रीनाथ होते हुए ऋषिकेश तक 800 किमी की दूरी तय करेंगे। दल में बिबिन मैथ्यूज, अविनाश, पुनीत, विनोद, कार्तिक, कृष, श्रीराम, जैरिन, यासीन, शिवाराजू एवं दीपक शामिल हैं। इस मौके पर डा.विजय बडोनी, मनवीर विघाणा, जयप्रकाश भट्ट आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed