{"_id":"6a64a5cea271d0fcc1003d0d","slug":"teachers-enhanced-the-prestige-of-the-district-in-the-ccrt-workshop-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121283-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सीसीआरटी कार्यशाला में शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सीसीआरटी कार्यशाला में शिक्षकों ने बढ़ाया जिले का मान
Sat, 25 Jul 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से गुवाहाटी (असम) में आयोजित ओरिएंटेशन (बेसिक फाउंडेशन) कार्यशाला में उत्तरकाशी के शिक्षक जिले और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं। 11 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रभावी परिचय देशभर से आए प्रतिभागियों को दे रहे हैं।
कार्यशाला में पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ के रमेश कोहली ग्रुप कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनके साथ जीआईसी सौरा भटवाड़ी के विनोद कुमार गंगारी, खालसी चिन्यालीसौड़ के रविन्द्र शाह और पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका मनीषा सेमवाल उत्तरकाशी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतिभागी शिक्षकों का कहना है कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग विद्यालयों में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों और देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए किया जाएगा। संवाद