{"_id":"e9ee601fda93cc81aecef6312ddbefc3","slug":"taranga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों ने निम में लिया विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों ने निम में लिया विशेष प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 13 May 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में बीते आठ दिनों से चल रहा वन कर्मियों का विशेष प्रशिक्षण सोमवार को दीक्षांत समारोह के साथ संपन्न हुआ।
वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने प्रशिक्षु वन कर्मियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित वन कर्मी जंगलों को दावानल से बचाने के साथ ही आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
निम में आठ दिनों तक चले प्रशिक्षण में सूबे के विभिन्न वन प्रभागों से आए 22 वन कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
निम के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने उन्हें रॉक क्लाइंबिंग, जुमारिंग, बोल्डरिंग, रीवर क्रासिंग आदि विधाओं के साथ ही आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण गुर सिखाए।
समापन पर सोमवार को सूबे के वन मंत्री दिनेश अग्रवाल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। वन मंत्री ने प्रशिक्षु वन कर्मियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनसे यहां प्राप्त ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में इस्तेमाल करने को कहा।
संसदीय सचिव गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जंगलों में आग लगने तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं में वन कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस मौके पर प्रमुख वन संरक्षक अनिल दत्त, मुख्य वन संरक्षक गंभीर सिंह, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डीवीएस खाती, वन संरक्षक एसपी सुबुद्धि, निम के रजिस्ट्रार जीएस बिष्ट, श्रवण कुमार, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वन कानूनों में करेंगे संशोधन : अग्रवाल
उत्तरकाशी। वन एवं खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने स्वीकारा कि इनर लाइन की बंदिशों से पर्यटन प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में केंद्र सरकार से वार्ता की जाएगी।
उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा मिलने में आड़े आ रहे वन कानूनों में संशोधन का खाका तैयार करने की बात कही।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने पर्वतारोहण के लिए दोहरा शुल्क वसूले जाने से गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में पर्वतारोही दलों की संख्या में गिरावट की शिकायत पर इसकी पड़ताल करने के लिए कार्रवाई की बात कही।
गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने गंगोत्री नेशनल पार्क में एक दिन में महज 150 पर्यटकों को ही आवाजाही की अनुमति के नियम में संशोधन का अनुरोध किया।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव घनानंद नौटियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रकाश रमोला आदि मौजूद रहे।