फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sujal won the 400m race and Aarti won the 200m race.

Uttarkashi News: 400 मीटर दौड़ में सुजल और 200 मीटर में आरती जीती

Tue, 07 Oct 2025 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 07 Oct 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Sujal won the 400m race and Aarti won the 200m race.
मेरा युवा भारत अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

पुरोला। खेल मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से मेरा युवा भारत अभियान के तहत दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें 400 मीटर दौड़ में सुजल और 200 मीटर दौड़ में आरती प्रथम रही। वहीं प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कमल नदी तट पर स्थित खेल मैदान में आयोजित खेलों में खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स और लंबी कूद की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें खो-खो बालिका वर्ग में राइंका हुडोली प्रथम, कमल गंगा टीम द्वितीय और जीजीआईसी पुरोला तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी बालक वर्ग में राइंका मोल्टारी की टीम प्रथम, जीनियस पब्लिक स्कूल द्वितीय और पोंटी टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुजल प्रथम, सुमित द्वितीय और बिक्की तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आरती प्रथम, आरुषि द्वितीय और आनी तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद बालक वर्ग में ऋषभ प्रथम, सुमित द्वितीय और आकाश तृतीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में आरती प्रथम, अनुसूया द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खेल ब्लॉक के ऑर्डिनेटर हीरामणि सिंह पंवार ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है। इस मौके पर शमी बोरियाण, लोकेंद्र ज्याडा, धनवीर सिंह चौहान, गौरव नौटियाल, उमेश सेमवाल, मयंक सिंह रावत, रॉबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed