फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sudhir was the first in the decoration of houses

आवासों की साज-सज्जा में सुधीर प्रथम

Tue, 09 Nov 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Sudhir was the first in the decoration of houses
दीपावली के दौरान पुलिस कर्मियों के आवासों की साफ-सफाई व सज्जा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं देहरादून में आयोजित दीपावली मेले में उत्तरकाशी पुलिस की टीम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में द्वितीय स्थान मिलने पर एसपी ने टीम को बधाई दी। उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सुधीर डंगवाल प्रथम, शौकेंद्र राणा द्वितीय व रीता कंडारी तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को एसपी मणिकांत मिश्रा ने पुरस्कृत किया। एसपी मिश्रा ने दीपावली मेला देहरादून में उत्तरकाशी पुलिस की ओर से स्टॉल लगाने में सहयोग देने वाली पुलिस वाइव्स को भी सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में उत्तरकाशी पुलिस टीम को द्वितीय स्थान मिला। एसपी ने पुलिस की सांस्कृतिक टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में सीओ एचएल बिजल्वाण, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह व महिला एसआई गीता आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed