फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students took information about medicinal plants

छात्र-छात्राओं ने ली औषधीय पौधों की जानकारी

Sun, 03 Oct 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Students took information about medicinal plants
उत्तरकाशी के भ्रमण के दौरान श्याम स्मृतिवन पहुंचे चंडीगढ़ विवि के छात्र-छात्राएं। - फोटो : UTTER KASHI
चंडीगढ़ विवि के शोध छात्र-छात्राओं ने हिमालय प्लांट बैंक व श्याम स्मृति वन पहुंचकर पहाड़ के औषधीय पौधों की जानकारी ली। शोध छात्र-छात्राएं गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने के उद्देश्य से भ्रमण पर हैं।
विज्ञापन

ब्रिक्स इंटरनेशनल फोरम की ओर से ग्लोबल गो-ग्रीन मिशन के तहत पहुंचे छात्र-छात्राओं का हिमालय प्लांट बैंक व श्याम स्मृति वन में स्वागत किया गया। पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल ने कहा कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण के साथ आर्थिकी को मजबूत किया जा सकता है। पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डा. एमपीएस परमार ने केदारपाती, भोजवृक्ष, देवदार, पाषाणभेद आदि की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पूर्णानंद भट्ट, चंडीगढ़ विवि के समन्वयक अमर दीप, पीयूष त्यागी, माधव जोशी, प्रज्ञा जोशी, डा. शंभू प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed