फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students surrounded social welfare officer

छात्रों ने समाज कल्याण अधिकारी को घेरा

Tue, 24 Aug 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Students surrounded social welfare officer
रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड कर रहे आरक्षित वर्ग के छात्रों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी का घेराव कर रोष जताया। छात्रों का कहना था कि कोविड के कारण उनकी प्रवेश प्रक्रिया देर से हुई है। इससे वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। छात्रों ने आवेदन के लिए मौका देने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में अध्ययनरत ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग के छात्रों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी का घेराव किया। छात्र करमजीत बौद्घ व सुरेश राणा ने बताया कि कोविड के कारण उनकी प्रवेश प्रक्रिया देर से शुरू हुई थी। समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पोर्टल उनकी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही बंद हो चुका था। इससे सभी आरक्षित वर्ग के छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए। छात्रों ने कहा कि वर्तमान समय में भी अब तक सभी पाठ्यक्रमों में अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई है लेकिन समाज कल्याण विभाग की ओर से आवेदन पोर्टल खोल दिया गया है। जब तक नई प्रवेश प्रक्रिया शुुुुरू होगी पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि छूटे हुए छात्रों को आवेदन करने का मौका नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप रावत का कहना है कि छात्रों की समस्या को निदेशालय भेज दिया जाएगा। निदेशालय से जो भी निर्देश होंगे, उसका पालन किया जाएगा। घेराव करने वालों में राम शंकर अवस्थी, केशव भट्ट, हरीश नौटियाल, आरती रतूड़ी, रेशमा, नीलम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed