{"_id":"5773fbfe4f1c1bd26b79a7e7","slug":"student-ruckus-in-collage","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन शुल्क बढ़ोत्तरी पर छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन शुल्क बढ़ोत्तरी पर छात्रों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज में आवेदन फार्म पर शुल्क बढ़ोत्तरी को लेकर छात्र नेताओं ने कालेज परिसर पर हंगामा किया, जिससे एक घंटे तक आवेदनपत्रों की बिक्री बंद रही। बुधवार को छात्र-छात्राएं पीजी कालेज में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान छात्र नेताओं ने आवेदन फार्म का शुल्क बढ़ाए जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि बीते साल तक आवेदन फार्म 40 रुपये मिलता था। इस बार इसके 50 रुपये वसूले जा रहे हैं। उन्होंने बढ़ा हुआ शुल्क वापस नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कैलाश नेगी, सोनू नेगी, कुलदीप ढौंढियाल, अंकित पंवार, दीपराज पंवार, प्रदीप कैंतुरा, विनोद नेगी, विरेंद्र अवस्थी, दीपेंद्र कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन