फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Strengthen Ukrand by running membership campaign

सदस्यता अभियान चलाकर उक्रांद को बनाए मजबूत

Thu, 05 Nov 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Strengthen Ukrand by running membership campaign
उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत क्षेत्र में सदस्यता अभियान शुरू किया। दलबीर सिंह रावत को ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उक्रांद के जिला संरक्षक एवं प्रभारी विष्णुपाल रावत ने पुरोला पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस ने उत्तराखंड का विकास अवरुद्ध करने का कार्य किया है। पहाड़ के विकास की सोच को लेकर अलग उत्तराखंड राज्य की लड़ाई लड़ी गई थी, लेकिन इन दोनों पार्टियों ने हमेशा पहाड़ों की उपेक्षा की है। पहाड़ों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत आदि मूलभूत सुविधाएं बदहाल पड़ी है। बेरोजगारी के चलते पहाड़ से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। इस मौके पर उक्रांद नेता दलबीर सिंह रावत को उक्रांद का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में उक्रांद जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल, दिनेश शाह, कृष्णानंद बडोनी, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed