फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sonika and Arjun won the marathon

मैराथन दौड़ में सोनिका व अर्जुन ने मारी बाजी

Sat, 28 Aug 2021 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sonika and Arjun won the marathon
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत खेल दिवस की पूर्वबेला पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित इस दौड़ में सोनिका व अर्जुन अपने-अपने वर्गों में विजेता रहे।
विज्ञापन

शनिवार को आजाद मैदान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित मैराथन में जिले के 80 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला युवा अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मैराथन बालक व बालिका वर्ग में आयोजित की गई है। बालक वर्ग में अर्जुन प्रथम, शुभम द्वितीय, रोहित तृतीय, रितिक चतुर्थ व अनूप पंचम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सोनिका पहले, अंजलि दूसरे, मीनाक्षी तीसरे, अमीषा चौथे व राधा पांचवें स्थान पर रही। विजय सिंह ने बताया कि जनपद में 13 अगस्त से 2 अक्तूबर तक फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 75 से अधिक गांवों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के सुरेंद्र सिंह, शिवरतन सिंह रावत, उत्तम पंवार, मंजीत, एकता, अंजलि, देवेंद्र, नकुल, दीपिका, दीपराज, आशीष, आयुष, निकिता, शुभम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed