फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Snow Leopard Conservation Center project could not proceed ahead of tender process

टेंडर प्रक्रिया से आगे नहीं बढ़ पाया हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र प्रोजेक्ट

Mon, 13 Jun 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Snow Leopard Conservation Center project could not proceed ahead of tender process
गंगोत्री नेशनल पार्क के हिम तेंदुओं पर शोध व संरक्षण के लिए बन रहा हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र टेंडर प्रक्रिया से आगे नहीं बढ़ पाया है, जबकि पूर्व में विभाग ने 2022 के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना जताई थी। लेकिन स्थिति यह है कि निर्माण कार्य के नाम पर अभी तक एक ईंट भी नहीं रखी गई है।
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क के हिम तेंदुओं पर शोध व संरक्षण के लिए भैरवघाटी के समीप लंका में हिम तेेंदुआ संरक्षण केंद्र बनाया जाना है। करीब 6 करोड़ की लागत से बनने वाले केंद्र में हिम तेेंदुओं के संरक्षण व उन पर शोध के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। केंद्र के निर्माण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने अक्तूबर 20211 में निविदा प्रक्रिया भी जारी कर दी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीण निर्माण विभाग का कहना है कि केंद्र के लेआउट को आर्किटेक्ट से स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क में बढ़ा है हिम तेंदुओं का घनत्व
भारतीय वन्य जीव संस्थान के सर्वे के अनुसार गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुओं का घनत्व बढ़ा है। सर्वे में प्रति 100 वर्ग किमी में 2 हिम तेंदुए पाए गए हैं। यहां करीब 40 हिम तेंदुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र बनने से बढेगा राजस्व
गंगोत्री नेशनल पार्क को पर्यटकों से हर वर्ष करीब 30 से 35 लाख का राजस्व प्राप्त होता है। यहां प्रतिवर्ष करीब 17 हजार पर्यटक पहुंचते हैं। हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र बनने से पार्क का राजस्व भी बढ़ेगा।

- हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जारी हो चुकी है। केंद्र के लेआउट को अभी आर्किटेक्ट से स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -नितिन पांडे, अधिशासी अभियंता, आरडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed