{"_id":"58d2a0494f1c1b425c1a3678","slug":"six-deaths-in-three-months-in-uttarkashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में तीन महीने में छह मौतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में तीन महीने में छह मौतें
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 22 Mar 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की वाहनों की ओवर स्पीड हादसों की बड़ी वजह बन रही है। जिले में इस वर्ष तीन महीनों में सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें ज्यादातर मौतें ओवर स्पीड के कारण हुई है। सीमावर्ती सड़कें ओवर स्पीड के लिहाज से बेहद खतरनाक और जानलेवा है, फिर भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं। सड़कों की खराब हालत भी कुछ हद तक दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। सात जनवरी को झाला के पास कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
हालांकि यहां दुर्घटना वाहन के बर्फ में फिसलने के कारण हुई थी, लेकिन वाहन की स्पीड कंट्रोल में होती तो शायद हादसा नहीं होता। 15 फरवरी को धरासू बैंड के पास वाहन दुर्घटना में भी दो लोगों की मौत हुई। यहां भी दुर्घटना की मुख्य वजह ओवर स्पीड ही रही। चुनाव ड्यूटी के बाद दोनो अभियंता रात को घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
यहां पहले भी पहाड़ की संकरी और घुमावदार सड़कों पर ओवर स्पीड से वाहन चलाना अक्सर दुर्घटना का सबब बनता रहा है। नौगांव के सारीगाड में ओवर स्पीड ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया था। बड़कोट के ओजरी गांव में बाइक दुर्घटना में गत 6 मार्च को तीन लोग घायल हो गए। हादसे की वजह सड़क की खस्ता हालत रही है।
विज्ञापन